adevertisment Adevertiisment banner

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेल्बे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने चैकिंग के दौरान गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में एक व्यक्ति को 31 लाख 85 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर आयकर विभाग के किया हवाले

आपको बता दे झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरपीएफ की क्राइम विंग और जीआरपी की संयुक्त टीम ट्रेन और प्लेटफार्म पर लगातार चेकिंग कर रही है। चेकिंग के दौरान गोण्डवाना एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 31 लाख 85 हजार रुपए बरामद किए है। संतोष चोटवानी नाम का यह व्यक्ति अवैध रूप से एक बैग में रखे कागज के गत्ते में 31 लाख 85 हजार रुपए लेकर भोपाल से दिल्ली जा रहा था। बरामद रुपए को लेकर वह कोई साक्ष्य नहीं दिखा सका। पुलिस ने रूपयों के साथ व्यक्ति को भी आयकर विभाग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार जीआरपी के क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ क्राइम विंग की टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गोंडवाना एक्सप्रेस के जनरल बोगी में एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर डर गया। जब पुलिस द्वारा उस व्यक्ति से पूछताछ के दौरान उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके बैग से 31 लाख 85 हजार रुपया मिला। इसके बारे में वह व्यक्ति कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसके बाद आयकर विभाग को सूचित कर उक्त व्यक्ति को रुपयो सहित हवाले कर दिया गया। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई आकर विभाग द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button