adevertisment Adevertiisment banner

फर्रुखाबाद : ननिहाल आये मासूम भाई-बहन की कूलर के करंट से दर्दनाक मौत

बीते रक्षाबंधन को अपनी माँ के साथ ननिहाल आये सैनिक के मासूम पुत्र और पुत्री की कूलर में आये बिजली के करंट से मौत हो गयी। यह दर्दनाक हादसा जिसने भी सुना वह सन्न रह गया। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर कूढा निवासी देवेन्द्र सिंह सेना में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती हैदराबाद में है। बीते रक्षाबंधन में उनकी पत्नी हेमा सिंह अपने 4 वर्षीय पुत्र हार्दिक और 3 वर्षीय पुत्री रितिका के साथ कमालगंज के ग्राम देवराम गढिया मायके आयी थी। तब से हेमा बच्चों के साथ मायके में ही थी। 

बीती रात 8 बजे घर के बरामदे में रखे कूलर को दोनों भाई-बहनों नें खेल-खेल में पकड़ लिया। जिससे उनके जोरदार करंट लग गया। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए कमालगंज लेकर गये लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। देवेन्द्र के दो ही संतानें थी। जिनकी मौत हो जाने से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। देखने और सुनने वालों के भी आँखों में आंसू आ गये । घटना के बाद परिजन शव लेकर अपने गाँव चले गये। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button