adevertisment Adevertiisment banner

Chhath Puja : छठ पर्व पर भीड़ प्रबंधन को लेकर गोरखपुर जंक्शन का निरीक्षण, अपर महाप्रबंधक ने दिए सख्त निर्देश

Chhath Puja : छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने गोरखपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सुरक्षा, सफाई और यात्री सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

गोरखपुर जंक्शन निरीक्षण, छठ पर्व रेलवे व्यवस्था, गोरखपुर रेलवे स्टेशन, पूर्वोत्तर रेलवे, छठ पर यात्रियों की सुविधा, रेलवे भीड़ प्रबंधन, विनोद कुमार शुक्ला, गोरखपुर स्टेशन यात्री सुविधाएं, Chhath Puja

Chhath Puja : छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने गुरुवार को वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, अस्थाई यात्री आश्रय स्थलों, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार और यात्रियों की आवाजाही के लिए बनाए गए इंतजामों को परखा। उन्होंने ट्रेनों के आगमन से पहले और बाद में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया और अस्थाई यात्री आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने रेलकर्मियों के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल के पास बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर के खाली स्थानों की साफ-सफाई कर वहां पौधारोपण और सौंदर्यीकरण कराने को भी कहा। वहीं, मल्टी लेवल कार पार्किंग के पास अवैध रूप से खड़े वाहनों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।

टिकट काउंटर से पेयजल तक सुविधाओं की जांच

अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), यात्री सहायता बूथ, खानपान स्टॉल, प्रसाधन और पेयजल की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों और रेलकर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिया कि होल्डिंग एरिया में यात्रियों के बैठने, पेयजल, रोशनी और स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी यात्रियों को समय पर मिलती रहे।

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष सतर्कता

विनोद कुमार शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और भीड़ प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि पर्व के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button