adevertisment Adevertiisment banner

राज्यों में कोरोना का असर, दिल्ली, यूपी, बिहार सहित इन राज्यों में नई पाबंदियां लागू

नई दिल्‍ली, एजेंसी। देशभर में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसे लेकर राज्‍य सरकारें अलर्ट हो गई हैं। पाबंदियों का दौर दोबारा लौटने लगा है। राजधानी दिल्‍ली के बाद यूपी, बिहार में कई कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए है। पश्चिम बंगाल ने दिल्‍ली और मुंबई से आने वाली फ्लाइटों की सीमा दोबारा तय कर दी है। मुंबई की मेयर ने साफ कर दिया है कि शहर में रोजाना मामलों के 20,000 से अधिक होने पर लॉकडाउन लगाया जाएगा। कई राज्‍यों ने पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। आइए, यहां जानते हैं कि राज्‍यों ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने-अपने यहां क्‍या कदम उठाए हैं। राजधानी में कोरोना केस की रफ्तार तेज होते ही वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान हो गया है। वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर दिल्‍ली में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। लेकिन, संक्रमितों की संख्या में तेज इजाफे के बीच हुई दिल्ली डिजास्टर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की मीटिंग में शनिवार और रविवार को भी कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। पूरी दिल्ली में हर शनिवार और रविवार को दिन में भी कर्फ्यू लागू रहेगा। हर रात 10 बजे से 5 बजे का नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है। यानी अब हर हफ्ते शुक्रवार रात 10 बजे से लागू कर्फ्यू लगातार सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button