adevertisment Adevertiisment banner

सनसनीखेज : गोंडा में युवक ने चढ़ाया नरबली

गांव की सुरक्षा के लिए बुजुर्ग का सिर काट कर चढ़ाया बलि

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज में एक बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव की सुरक्षा के लिए एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने एक बुजुर्ग का गला काट कर मंदिर में चढ़ा दिया है।
युवक ने नरबलि देने के लिए बुजुर्ग का सिर काटा और मंदिर चढ़ाया है। यह सनसनीखेज वारदात चकरौत गांव में बुधवार रात को अंजाम दी गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात गांव के ही एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने 60 साल के बुजुर्ग बाबूराम कोरी की गर्दन काट कर ले जाकर मंदिर में चढ़ा दी। गुरुवार सुबह इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गई है ।
कोतवाल करनैलगंज ने बताया कि बुजुर्ग का सिर काटने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के परिवार में मां समेत सात भाई है। सात भाइयों में किसी की नहीं शादी हुई थी। उन्होंने बताया चार भाई मानसिक रूप से बीमार है। कोतवाल के मुताबिक आरोपी ने बताया कि गांव की सुरक्षा के लिए उसने रात बुजुर्ग का गला काट कर चढ़ा दिया। पुलिस हिरासत में भी वह जयकारा लगा रहा था ।

Related Articles

Back to top button