adevertisment Adevertiisment banner

सहारनपुर :छिपियान में नगरायुक्त ने किया नए शौचालय का उद्घाटन


सहारनपुर(अनीस सिद्दीकी )शहर के वार्ड 45 अंतर्गत मोहल्ला छिपियान बाल्मीकी बस्ती में नगर निगम द्वार निर्मित कराये गए शौचालय का बुधवार को नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह व डाॅ. ए के त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। नगरायुक्त ने इस अवसर पर लोगों से सफाई को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सहारनपुर को नंबर वन पर लाने के लिए नयी ऊर्जा के साथ काम करें।


शहर को साथ सुथरा रखने और जनसुविधाओं को बढ़ाने की दृष्टि से बुधवार को वार्ड 45 अंतर्गत मौहल्ला छिपियान बाल्मीकी बस्ती में नगर निगम द्वारा निर्मित शौचालय का नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ. ए के त्रिपाठी,मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने फीता काट कर उद्घाटन किया। राष्ट्रीय बाल्मीकी क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर निगम ने सहारनपुर को नंबर वन पर लाने के उद्देश्य से एक नयी ऊर्जा के साथ काम शुरु कर दिया है लेकिन यह लक्ष्य तब तक पूरा नहीं होगा जब तक हमारे सफाई कर्मचारी व शहर के लोग इसे अपने सम्मान से जोड़कर नहीं चलेंगे। उन्होंने लोगों से सफाई को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
मोर्चा की ओर से इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारियों राष्ट्रीय महामंत्री भारत भूषण, मंडल अध्यक्ष अन्नु बिरला, मंडल महामंत्री चांद भारती, मंडल प्रभारी विश्वास, कोषाध्यक्ष चैधरी तिलकराज, जिलाध्यक्ष शिव कुमार व राहुल बहोत आदि ने नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ. ए के त्रिपाठी, सहायक नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ. कुणाल जैन, गैराज प्रभारी एस बी अग्रहरि, व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने शौचालय निर्माण समय से पूरा  करने के लिए ठेकेदार त्यागी का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक चंद्रपाल, नत्थीलाल, मनोज, महेश राणा आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button