adevertisment Adevertiisment banner
Trending

सुल्तानपुर : दहेज़ लोभ में विवाहिता को ससुराल वालों ने जलाया , महिला की हालत नाजुक

सुल्तानपुर : दहेज़ लोभ में विवाहिता को ससुराल वालों ने जलाया , महिला की हालत
नाजुक
सुल्तानपुर दोस्तपुर थाना अंतर्गत पहाड़पुर ग्राम सभा में ससुराल वालों ने बहू को जला दिया जिसकी सूचना थाने पर लेकर जब भाई पहुंचता है तो पुलिस वाले उसे भगा देते हैं दोबारा एप्लीकेशन ले जाने पर पुलिस मुकदमा लिखती है।

आखिर ऐसा क्यों पुलिस इतनी बेरहम क्यों हो गई है आखिर क्या कारण है की थानों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखने से पुलिस पीछे हटती है।


एक बहन जिसका ससुराल ,ग्राम – पहाड़पुर , पोस्ट- हमीदपुर थाना – दोस्तपुर , जिला – सुल्तानपुर में है , इस बहन को इसके ससुराल वालों ने दहेज़ लोभ में जला दिया , पीड़ित के भाई व घरवालों को जैसे ही सूचना मिली सभी पीड़ित के ससुराल पहुंचे , जब पीड़ित के भाई को इस कृत्य की सत्यता का पता चला तो पीड़ित के भाई ने थाना- दोस्तपुर पुलिस स्टेशन में ससुराल वालों के खिलाफ FIR लिखवाने के लिए गया , लेकिन दोस्तपुर पुलिस ने भगा दिया FIR पंजीकृत नही किया । फिर दुबारा से पीड़ित का भाई गया और अपने बहन को न्याय दिलाने के लिए बहुत गिड़गिड़ाने पर सेक्शन – 498-A, 3,4, 307 पंजीकृत किया गया ।


लेकिन दुःख की बात ये है कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई ।पीड़ित का भाई अपने बहन के लिए न्याय मांग रहा ।

Related Articles

Back to top button