adevertisment Adevertiisment banner

सुल्तानपुर : पिछड़ा वर्ग महासभा ने आईएएस टॉपर प्रतिभा वर्मा को किया सम्मानित

आईएएस टॉपर प्रतिभा वर्मा को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में आज दोपहर पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उनके पुत्र अनुराग प्रजापति ने प्रतिभा वर्मा व उनके माता पिता को मां सरस्वती की चांदी की बनी प्रतिमा व अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग महासभा के जिला अध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा माता प्रसाद प्रजापति श्री नाथ वर्मा, शिवप्रसाद भार्गव रामरतन चौरसिया श्री नाथ वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हारुन समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

संरक्षक माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2008 में हमारे संगठन ने हाई स्कूल की टॉपर रही प्रतिभा वर्मा को सम्मानित किया था हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमारी इसी बेटी ने देश की सर्वोच्च परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2019 की प्रतियोगिता में देश में तीसरा व महिलाओं में प्रथम स्थान अर्जित कर घोषित कर दिया है कि पिछड़े वर्ग में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिला अध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा ने कहा कि आईएएस टॉपर प्रतिभा वर्मा ने संपूर्ण जनपद सुल्तानपुर को बड़ा तोहफा देने का कार्य किया है, इससे अब दबे कुचले पिछड़े व दलित समाज की बच्चियों को हौसला मिलेगा। 

Related Articles

Back to top button