adevertisment Adevertiisment banner

हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं किसान : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

सीतापुर। अवध क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सीतापुर आध्यात्मिक व सूफी, संतों की धरती है। कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन मनोज पांडेय की यह जन्म स्थली है। सीतापुर की मां के कोख में जन्मे मनोज पांडेय ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया था। देश की अखंडता के लिए अपनी जान को न्यौछावर कर दिया था। ऐसे वीरों की धरती है सीतापुर। देश के जीवन अर्पण करने वालों को याद किया जाना चाहिए। सात दिन पहले भारत और चीन की सीमा पर रेजांगला में था। मुझे बताया गया कि वहां आज तक कोई रक्षा मंत्री नहीं गया।

जिन लोगों ने ऐसी धरती पर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा की वहां मैं गया।चार माह पहले जब मैं लद्दाख गया, वहां भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था। वहां पता चला कि यहां भारत के 124 सैनिकों ने चीन के हजारों सैनिकों का सामना किया और चीन को भारी नुकसान पहुंचाया था। भारत की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए जैसे सैनिकों की जरूरत होती है। वैसे ही देश में सुशासन देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका है। बूथ कार्यकर्ताओं में उन्होंने देश भक्ति का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा रायबरेली के सी-1 के बूथ अध्यक्ष रामसेवक से बात की। उन्नाव के आदर्श नगर आंशिक के अमर वर्मा, सीतापुर के विवेक विश्वकर्मा से बात की। पूर्वी लखेड़ा लखीमपुर के रोहित, हरदोई के अभिषेक, बलरामपुर से चंद्र कुमार मौर्य, बहराइच से घनश्याम, रनियापुर के विशाल तिवारी आदि से बात की।

Related Articles

Back to top button