adevertisment Adevertiisment banner

अखिलेश और जयंत ने लाल पोटली की ली शपथ, बोले – गांधी के हत्यारों को जनता हराएगी

गाजियाबाद, लायक हुसेन । सपा और रालोद की ओर से शनिवार को गाजियाबाद में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दावा किया कि अब कोई सरप्राइज नहीं बचा है। चुनाव के परिणामों में सपा की गठबंधन सरकार ही बनेगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारों को जनता जवाब देगी। शनिवार को एक बार फिर सपा और रालोद की संयुक्त पीसी का आयोजन किया गया। इस पीसी में भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जेब में लाल पोटली लेकर पहुंचे। उन दोनों ने जेब से लाल पोटली निकालकर कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव के साथ ही वे भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में सिर्फ सपा कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर लोगों की मदद कर रहे थे। सपा और रालोद की इस संयुक्त पीसी में भाजपा को चौतरफा हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारों को जनता ही जवाब देगी। उन्होंने एक बार फिर किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को यह बताना चाहिए कि जब वे किसानों के लिए बिल लाए थे तो तब वह अच्छा था और जब उसे वापिस लिया तो वह खराब हो गया। आखिर एक ही बिल के दो मायने कैसे साबित हो गए? सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि किसान आंदोलन कर रहे लोगों को इसी भाजपा सरकार ने मवाली और गुंडों जैसे शब्दों से नवाजा था। आज चुनाव का समय आते ही वे इनके आगे हाथ जोड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button