adevertisment Adevertiisment banner

आज ममता तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी मुंबई, पवार से लेकर उद्धव ठाकरे के साथ करेंगी मुलाकात

कोलकाता । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज से तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई जा रही है। इस दौरान वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगी। ममता मुंबई में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगी और उन्हें अगले साल अप्रैल में होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में आमंत्रित करेंगी। तृणमूल कांग्रेस ) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ममता बनर्जी कल से मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर होंगी। वह राकांपा प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक करेंगी। मुख्यमंत्री का लक्ष्य राज्य में निवेश आकर्षित करना भी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले सप्ताह ममता बनर्जी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। वह क्षेत्रीय दलों को लेकर एक गठबंधन चाह रही हैं जिसमें कांग्रेस न हो।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी बंगाल के अलावा अन्य राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी हैं।

सोमवार की शाम को तृणमूल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा से लड़ने की रणनीति बनाई गई। ममता के कालीघाट स्थित आवास पर हुई कार्यसमिति की बैठक में बंगाल के अतिरिक्त मेघालय, हरियाणा, गोवा सहित अन्य राज्यों के नेता हाजिर थे। इस बैठक में लिएंडर पेस, मुकुल संगमा समेत कई नेताओं को कार्यसमिति में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।इस समय तृणमूल कार्यसमिति में 21 सदस्य हैं। इसके साथ ही तृणमूल को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर ममता के नेतृत्व में लड़ाई तेज करने की रणनीति बनाई गई। इस बैठक में पार्टी का संविधान बदलने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई है। साथ ही यह भी निर्ण लिया गया है अभी से ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी जाए। इस बैठक में तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ-साथ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोऱ, राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन और पार्टी अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकारणी के सदस्य के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा, हरियाणा के नेता अशोक तंवर, जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता पवन वर्मा और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस भी शामिल थे। जिसमें फैसला किया गया है कि वर्किंग कमेटी की अगली बैठक नई दिल्ली में होगी।

Related Articles

Back to top button