adevertisment Adevertiisment banner

कठुआ के हीरानगर से हैंड ग्रेनेड बरामद, आतंकी साजिश नाकाम

कठुआ। जिले के हीरानगर के अंतर्गत सन्याल क्षेत्र में बुधवार देर रात को हुए धमाके के बाद गुरुवार सुबह से जारी तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक जिंदा ग्रेनेड बरामद किया है। इस हैंड ग्रेनेड की बरामदगी से आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में बुधवार रात धमाका हुआ था। यह भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के हीरानगर सेक्टर के अधीन आता है और इससे अंतरराष्ट्रीय सीमा 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि यह आतंकियों का पुराना रूट भी रहा है।

बुधवार रात को धमाके की सूचना के बाद जिला पुलिस प्रमुख शिवदीप सिंह जमवाल के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि रात के समय भी तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन बाद में अंधेरा अधिक होने के चलते अभियान को स्थगित कर दिया गया था। गुरुवार सुबह पहली किरण के साथ ही नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक ग्रेनेड बरामद किया।

जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि आतंकी साजिश की शंका को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता। पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के किसी भी तरह के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button