adevertisment Adevertiisment banner

केन्द्रीय जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग : खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केन्द्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यह सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का गलत इस्तेमाल कर रही है।

खड़गे ने सोमवार को बजट सत्र के दूसरे चरण में हिस्सा लेने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे आज संसद में बेरोजगारी, महंगाई और ईडी, सीबीआई के छापेमारी के मुद्दों को उठाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का भ्रष्टाचार लगातार उजागर हो रहा है। वहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, लेकिन विपक्षी नेताओं के 25 से 30 साल पुराने केस को खोलकर विपक्ष के सदस्यों को परेशान किया जा रहा है।

उल्लेखनी है कि बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन परिसर में बैठक की। बैठक कांग्रेस संसदीय दल की (सीपीपी) अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पार्टी के सांसद उपस्थित रहे।

संसद सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी नेताओं ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भी बैठक की थी। हालांकि कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष के शोर-शराबे के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Related Articles

Back to top button