adevertisment Adevertiisment banner

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन, खड़गे ले रहे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। पहले सूचना थी कि राहुल गांधी दोपहर 2 बजे के बाद पहुंचेंगे, लेकिन अचानक उनके आने पर संशय हो गया है।

महाधिवेशन में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं। मीडिया से सचिन पायलट ने कहा कि, 2024 तक कैसे NDA को पराजित कर पाएंगे, उस विषय पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी।

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा की जाएगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राहुल के देर से आने की वजह से माना जा रहा है कि वो स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं ऐसा बताया जा रहा है, हालांकि एक चर्चा यह भी है कि प्रियंका महाधिवेशन में शामिल नहीं होंगी।

अभी जारी स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में महासचिव केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश समेत करीब 50 केंद्रीय नेता शामिल हैं। कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति इस बैठक में तय होगी। सबसे महत्वपूर्ण होगा CWC का चुनाव। ये चुनाव होगा भी या नहीं इस पर चर्चा की जाएगी। दिनभर इस बैठक के बाद शाम के वक्त सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि इस अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा की जानी है। चर्चा के बाद उन संबंधित विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी को जनता के मूड, के हिसाब से सलाह देंगे कि क्या करें और क्या न करें।

Related Articles

Back to top button