adevertisment Adevertiisment banner

जनवरी में कार बिक्री में फिर गिरावट

नई दिल्ली । जनवरी 2022 की सेल्स रिपोर्ट आ गई है, इस रिपोर्ट में वाहन निर्माताओं ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जितना उन्होंने इस नए साल से उम्मीद लगाई थी। हालांकि, कुछ वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री में वृद्धी देखने को मिली है। टॉप पैसेंजर वाहन निर्माताओं, मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और होंडा ने पिछले महीने जनवरी में बिक्री दर में गिरावट दर्ज की। हालांकि, टाटा मोटर्स और स्कोडा ऑटो इंडिया ने घरेलू होलसेल बिक्री में बढ़ोतरी हासिल की। मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बिक्री पिछले महीने 8 प्रतिशत घटकर 1,36,442 इकाई रह गई, जो जनवरी 2021 में 1,48,307 इकाई थी। एमएसआई ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी का मुख्य रूप से घरेलू बाजार में बेचे जाने वाले वाहनों के उत्पादन पर मामूली प्रभाव पड़ा। कंपनी ने प्रभाव को कम करने के लिए सभी संभव उपाय कर रही है।इसी तरह, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने जनवरी 2021 में 52,005 यूनिट्स की बिक्री थी, वहीं पिछले महीने जनवरी 2022 की बात करें तो, कंपनी ने घरेलू बिक्री में 15.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,022 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की।एक तरफ जहां कई वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री पिछले महीने कम रही, उसी बीच टाटा मोटर्स ने पिछले महीने 40,777 कुल यात्री वाहनों की बिक्री कर 51.15 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की, जहां जनवरी 2021 में टाटा मोटर्स ने 26,978 यूनिट्स गाड़ियां बेची थी। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने के दौरान उनकी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगभग पांच गुना बढ़कर 2,892 वाहनों पर पहुंच गई, जो पिछले साल सामान अवधी में केवल 514 यूनिट्स गाड़ियां बिकीं थी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 19,964 इकाइयों की यात्री वाहनों की बिक्री की सूचना दी, जो पिछले साल जनवरी में 20,634 इकाइयों की तुलना में 3.25 फीसद कम थी।
ऑटोमेकर किआ इंडिया ने भी जनवरी 2022 में 19,319 यूनिट्स कारों की बिक्री कर1.38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि एक साल पहले महीने में यह 19,056 कारें बेची गई थी।

Related Articles

Back to top button