adevertisment Adevertiisment banner

त्रिपुरा के रुझानों में बहुमत से सिर्फ एक सीट पीछे भाजपा, लेफ्ट और टीएमपी में कांटे की टक्कर

कोलकाता। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा एक बार फिर सत्ता के करीब जाती दिख रही है। शुरुआती तीन घंटों के रुझानों में यहां की 60 में से 60 सीटों का आंकड़ा सामने आ गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी 29 पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि वाम दल 12 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं स्थानीय पार्टी टीएमपी भी बराबर 12 सीटों पर आगे है। कांग्रेस की हालत यहां एक बार फिर खराब है। पार्टी केवल पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि बाकी की दो सीटों पर निर्दलियों की बढ़त है। यहां तृणमूल कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारे थे लेकिन किसी भी सीट पर उनकी बढ़त नहीं दिख रही।

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के चुनाव परिणामों पर सुबह से ही पूरे देश की नजर बनी हुई है। खासकर त्रिपुरा पर जहां भारतीय जनता पार्टी सरकार में है और वामदल दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यहां तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार उतारे और खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रचार किया था। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वसरमा त्रिपुरा में पार्टी के चुनाव प्रभारी थे और उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी को कम से कम 36 सीटें मिलेंगी। शुरुआती तीन घंटे में पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े 31 से दो सीट पीछे है।

Related Articles

Back to top button