adevertisment Adevertiisment banner

दो सौ सफाई कर्मियों को मिली राशन किट

शुक्लागंज-उन्नाव। कोरोना वाॅयरस के संक्रमण के दौरान पालिका कर्मी और सफाई कर्मी रातों दिन ड्यूटी कर नगर को साफ सफाई कर रहे थे। इसके साथ ही संक्रमित मोहल्लों में चूना, ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया। जिसे देखते हुये एक सीमेंट कंपनी ने पालिका के सभी सफाई कर्मियांे को राशन किट भेंट की है। बुधवार को पालिका कार्यालय के बाहर एक सीमेंट कंपनी की ओर से पालिकाध्यक्ष रंजना गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने लगभग दो सौ सफाई कर्मियों को राशन किट दी। जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, अभिषेक तिवारी, अंकित शुक्ला, शहजादे, इद्दू, योगेश मिश्रा, पप्पू चैहान, धु्रव अवस्थी, विजय पासी, गोकुल वर्मा, प्रद्युम्न मिश्रा आदि सभासद मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button