adevertisment Adevertiisment banner

निशा साहू बनी ओबीसी महासभा महिला मोर्चा जिला सचिव

रायपुर, एजेंसी। रायपुर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ने अपने जिला इकाई के विस्तार किया है। इनमें निशा साहू निवासी डूमरतराई जिला रायपुर को जिला सहसचिव, इंदु साहू निवासी कोपर्डीह अमलेश्वर को जिला सचिव, यशोदा साहू निवासी हीरापुर रायपुर को महिला मोर्चा के जिला सचिव, आरती माने पति हरीकृष्ण माने निवासी डगनियां रायपुर को महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई। नवनियुक्त सभी महिला पदाधिकारियों को आईडी आशिया बौद्धिक प्रकोष्ठ, चंद्रजीत देवांगन अध्यक्ष युवा मोर्चा, हेमंत कुमार साहू अध्यक्ष रायपुर संभाग ओबीसी महासभा रायपुर,डिगेश्वर सेन जिला अध्यक्ष रायपुर शहर राजेश नायक जिला अध्यक्ष ग्रामीण, बिरेंद्र निर्मलकर जिला महासचिव ओबीसी महासभा जिला रायपुर एवं जिला इकाई रायपुर के सभी पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई।पदाधिकारियों ने कहा कि ओबीसी महासभा के हक अधिकार की लड़ाई के लिए संगठन में समर्पण, अनुशासन, निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ समाज की समस्त जातियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर संगठन द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करेंगे। अध्यक्ष डिगेश्वरी साहू ने कहा कि कार्यकारिणी में चुने गए सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ओबीसी महासंघ ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी जिलों जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। मालूम हो कि कुछ माह पहले ओबीसी महासभा ने राज्य स्तरीय बैठक आयोजित कर जिलों में जल्द ही नहीं कार्यकारिणी बनाने के लिए सभी ने सहमति दी थी। इसी का नतीजा है कि रायपुर जिला में जिला इकाई में गांव से लेकर शहर के लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button