adevertisment Adevertiisment banner

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को आ सकते हैं प्रयागराज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को प्रयागराज आ सकते हैं। उनके आगमन और इस बड़े कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पीएम और सीएम यहां पर कई योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे और कुछ सौगात भी दे सकते हैं। यह कार्यक्रम परेड मैदान में संभावित है। अगले दो-तीन दिन में परेड मैदान पर तैयारी जोर पकड़ लेगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की संभावित सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलके में सक्रियता बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं से जुड़ी कई योजनाओं के प्रदेश भर के लाभार्थियों को इस कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है। 75 जिलों की करीब डेढ़ लाख महिलाएं इसमें आएंगी। उनको यहां तक लाने के लिए सरकारी स्तर पर इंतजाम शुरू हो गए हैं। महिलाओं को बसों से यहां तक लाया जाएगा। इसमें प्रदेश भर की रोडवेज बसों को लगाया जाएगा। दरअसल प्रदेश भर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शौचालयों में केयर टेकर का काम दिया गया। हजारों महिलाओं को बीसी सखी बनाया गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार तैयार करने का प्लांट लगवाया गया।

Related Articles

Back to top button