adevertisment Adevertiisment banner

पीमए मोदी विशाल वटवृक्ष बनकर सभी देशवासियों को दे रहे सुख-सुविधाएं –  ए0के0 शर्मा

प्रधानमंत्री के संकल्प व कुशल नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक एक सशक्त, आत्मनिर्भर व विकसित देश बनकर दुनिया में अपना डंका बजायेगा। इसके लिए मोदी जी ने देश के समग्र विकास के लिए फिजिकल, सोशल, फाइनन्शियल, रिजनल व डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दे रहे। जीवन की कठिनाइयों को और सुलभ, सहज व आसान बनाने के लिए आधुनिक तकनीकी पर भी बल दिया जा रहा। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश के सभी गरीबों को जीवन की मूलभूत सुविधाएं मिले और केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ गरीबों तक पहुँचे। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मोदी जी की प्रेरणा से ही विकसित भारत संकल्प यात्रा देश में चलायी जा रही है।


नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा ने शुक्रवार को आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में “विकसित भारत संकल्प यात्रा“ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी एक विशाल वटवृक्ष बनकर सभी देशवासियों को सुख सुविधाएं दे रहे हैं। उन्हीं की प्रेरणा से ही विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। इस दौरान लोगों को देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने, देश की रक्षा के लिए समर्पित जवानों का सम्मान करने का संकल्प भी दिलाया जायेगा। उन्होंने इस संकल्प यात्रा रथ को झण्डी दिखाकर जनपद के लिए रवाना किया। इस यात्रा से समाज के गरीबों, वंचितों एवं निचले तबके के लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास हेतु उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।

also read-https://eksandesh.org/news_id/34711

प्रभारी मंत्री ने कहा कि 700 वर्ष पहले देश पूरी दुनिया की एक-चैथाई अर्थव्यवस्था का हिस्सेदार था, जब यहाँ पर मुगल एवं अंग्रेज आये तो उन्होंने यहाँ की अर्थव्यवस्था को चैपट कर दिया और हमारे संसाधनों को लूटा, लेकिन मोदी जी ने भारत को फिर से उसी वैभव की ओर ले जाने का संकल्प लिया है। मोदी जी ने गरीब को ही जाति माना है। उनकी दृष्टि में न कोई हमारा धर्म व पंथ है, बल्कि भारत माता की सेवा ही मूल धर्म है। मोदी जी देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे। होली, दीवाली पर मुफ्त गैस सिलेन्डर भी दे रहे, जबकि 5-10 वर्ष पहले गैस सिलेन्डर लेना बहुत मुश्किल कार्य था। रेहड़ी-पटरी वालों को पीएम स्वनिधि योजना, बीमार व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड योजना तथा आवास का लाभ दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदभराई एवं अन्प्राशन कार्यक्रम के तहत मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम में लगे स्टाल में ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम राष्ट्रपति महोदया का विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बन्ध में एक संदेश लाइव प्रसार किया गया। साथ ही उपस्थित जनता को नगर विकास के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम के सम्बन्ध में एक वीडियो भी दिखाया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कृषि विभाग, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वृद्वापेंशन व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी उपस्थित जनसामान्य को संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई।

Related Articles

Back to top button