adevertisment Adevertiisment banner

यूपी : भाजपा सांसद ने राकेश टिकैत व राहुल गांधी को लेकर दिया ये विवादित बयान

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने किसान नेता राकेश टिकैत को जहा डकैत बताया तो वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को राजनीति का ‘पप्पू’ कहा है। लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी मंत्री के पुत्र की गिरफ्तारी न होने सवाल पर साक्षी महाराज बोले कि योगी सरकार में निष्पक्ष जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई होगी।

बता दें कि उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मंच से संबोधन के दौरान कहा कि भाजपा ने सब का सम्मान किया और जनता ने भाजपा का सम्मान किया। कांग्रेस जब केंद्र में थी, तो भगवा आतंकवाद था। हमलोगों को आतंकवादी कह दिया गया। हमलोग तो चीटियों को आटा खिलाते हैं, पंछियों को दाना डालते हैं, सांप को भी नागपंचमी पर दूध पिलाते हैं। प्रज्ञा ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि उनको कितनी यातनाएं दी गईं। हमने राकेश टिकैत के पिता महेंद्र सिंह टिकैत के साथ काम किया है। मैं उत्तर प्रदेश के किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष रहा हूं। आज के राकेश टिकैत ने डकैत को भी फेल कर दिया है।

अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से साक्षी महाराज ने कहा कि बागपत से हमने जाट को एमपी बनाया है, मुजफ्फरनगर से हमने जाट को एमपी बनाया है। हम काम के साथ हैं। इसलिए आप लोग किसी के बहकावे में न आवें। 22 में योगी आएंगे और 24 में मोदी भी आएंगे। अगर किसी में हिम्मत होती तो अकेले आते।

Related Articles

Back to top button