adevertisment Adevertiisment banner

शव मिलने से मचा हड़कंप

( रायबरेली )घोरवारा के निकट ए एस एन स्कूल के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है मृतक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के आदिलाबाद गाँव का निवासी बताया जा रहा है विवरण के मुताबिक कल सोमवार की  सुबह दवा लेने निकला था किसी कारण घर मे कोई बात हुईं थी उसी वजह को लेकर कल सुबह से घर नही पहुँचा तो लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय चौकी पर दी वही मृतक की जानकारी कॉल ट्रेस के जरिये पता चला तो वो पेड़ से लटकता मिला युवक का  शव पड़ा होने से वहां से निकल रहे लोगों में हड़कंप मच गया खबर फैलते ही मौके पर लोगो की भीड़ एकत्र हो गई जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है मृतक की उम्र 30 साल बताई जा रही है, जबकि उसकी शिनाख्त अनुज निवासी आदिलाबाद के रूप में की गई है बताया जाता है कि मृतक कल दवा लेने निकला था आज उसकी लाश झाड़ियो में मिली वही इस मामले में घोरवारा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार तिवारी से बात की तो उन्होने बताया कि यहाँ कोई मामला ही नही है आखिर चौकी इंचार्ज साहब मामले को दबाने की कोशिस क्यों करते है क्यों घटना की जानकारी देना मुनासिब नही समझा।

Related Articles

Back to top button