adevertisment Adevertiisment banner

शादी के मंडप से दुल्हन को लेकर भागा दूल्हा

कन्नौज । छिबरामऊ नगर के लिए गेस्ट हाउस में शादी समारोह के बीच उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब मंडप में एक महिला को देखकर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर गायब हो गया। पुलिस काफी देर तक दोनों को खोजती रही, मगर वो नहीं मिले। शादी समारोह में दूल्हा तीसरी शादी करने पहुंचा था, इस बात की जानकारी जब जनातियों को हुई तो सभी सन्न रह गए।कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला शनिवार रात कोतवाली छिबरामऊ पहुंची। पुलिस को बताया कि उनकी शादी कोतवाली छिबरामऊ के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद युवक ने उसे छोड़ दिया। मामला कोर्ट में पहुंचा। न्यायालय से प्रतिमाह भरण-पोषण का आदेश दिया गया। युवक ने एक भी रुपया नहीं दिया। बताया कि वह तीसरी शादी कर रहा है। छिबरामऊ नगर के लिए गेस्ट हाउस में है। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम मौके पर भेजी। महिला ने गेस्ट हाउस पहुंचकर युवक की तलाश की। वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से भाग गया था। दुल्हन को भी अपने साथ ले गया। पुलिस काफी देर तक महिला के साथ दूल्हे की तलाश करती रही। सफलता न मिलने पर वापस लौट गई। वहीं महिला भी तहरीर देकर घर चली गई।लोगों ने बताया कि पहली पत्नी को छोडऩे के बाद आरोपित ने दूसरी शादी की थी। उस महिला की मौत हो गई थी। महिला के मायके वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोपित जेल में रहा। वहां उसकी एक अन्य आरोपित से मुलाकात हो गई। वह भी कोतवाली कन्नौज के ही एक गांव के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी भतीजी से युवक का रिश्ता तय कर दिया। आरोपित ने उनसे पहली शादी की बात छिपाई थी। गेस्ट हाउस में शादी की तैयारी थी। दूल्हा गेस्ट हाउस पहुंचा। दुल्हन को पार्लर से लाने बात कहकर दो-तीन महिलाओं को साथ लेकर गाड़ी से चला गया। महिलाओं को रास्ते में उतार दिया। दुल्हन वापस नहीं लौटी। रात 12 बजे तक मोबाइल भी बंद आता रहा। वहीं इस घटना पर दूल्हा पक्ष के लोग बोलने से बचते रहे। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला ने युवक के शादीशुदा होते हुए शादी करने की शिकायत की थी। पुलिस मौके पर भेजी गई थी। युवक वहां नहीं मिला। तहरीर के आधार पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button