adevertisment Adevertiisment banner

सीएम योगी आदित्यनाïथ से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

लखनऊ । गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लखनऊ के दो दिन के दौरे पर हैं। वह आज यहां पर उत्तराखंड महोत्सव का भी समापन करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास, पांच कालिदास मार्ग पर जाकर मुलाकात की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस दौरान करीब आधा घंटा तक योगी आदित्यनाथ से वार्ता भी की। वह आज लखनऊ में गोमती नदी के तट पर चल रहे सात दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का समापन भी करेंगे।इससे पहले बुधवार को पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से भी भेंट की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह तथा रूदाक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। इस दौरान राज्यपाल ने भी धामी को शॉल और दो पुस्तकें ‘लोकहित के मुखर स्वर’ तथा ‘वो मुझे हमेशा याद रहेंगे’ देकर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button