adevertisment Adevertiisment banner

सुल्तानपुर : अमर शहीदों व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग बनाकर जनपद में 74 वॉ स्वाधीनता दिवस समारोह परम्परागत रूप से मनाया गया। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती, अपर उप जिलाधिकारी राजेश सिंह ने नगर में स्थित आजाद पार्क पर अमर शहीदों व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। पूर्वान्ह 09 बजे सभी कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा शिक्षण संस्थाओं में प्राचार्य/प्रधानाध्यापक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व झण्डा अभिवादन के साथ राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन भी किया।           

राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन भी किया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना नें पुलिस कार्यालय व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने विकास भवन में तथा अन्य जनपदीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन भी किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर जनपदवासियों, अधिकारियों/कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।         

सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन भी किया गया। सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में स्वाधीनता सेनानियों को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, पंथ-निरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त फल वितरण, वीर नारियों का सम्मान, वृक्षारोपण हुआ  । 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  नेशनल इंटर कॉलेज कौमी निसवा  बहादुरपुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडारोहण विद्यालय के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुईद अहमद  व विद्यालय के प्रबंधक सलीम अहमद ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह वाह विद्यालय के कर्मचारी तथा महेंद्र तिवारी मौजूद रहे।आज देश के 74वें स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सुल्तानपुर व अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया।डॉक्टर आर ए वर्मा फिजीशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ / जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुल्तानपुर  पल्लवीी वर्मा प्रबंध निदेशक गोमती हॉस्पिटल एवंं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहेसुलतानपुर।

सांसद मेनका संजय गांधी के जिला पंचायत परिसर स्थित जनसंपर्क एवं प्रशासनिक कार्यालय ,सांसद  जनसंवाद केन्द्र पर पीआरओ रणजीत कुमार ने सादगीपूर्ण ढंग से 74 वां स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों की दासता से आजादी मिली थी पूरे जनपद में हर्षोल्लास केेेे साथ सोशल डिस्टेंसिंग कााा पालन करते यह स्वतंत्रतााा दिवस का समारोह मनाया गया श्री राम जानकीी ट्रस्ट हम क्या बात केे अध्यक्ष दिलीप पांडे मैं मंदिर पर झंडारोहण कर सबकोो लड्डू बाटा इंजीनियर रुद्रमणिि वर्मा मधुु लता वर्मा डॉॉ पीके पांडे डॉॉॉ कुलदीप पांडे सहित सभीी संभ्रांत जनपद वासियों नेे स्वतंत्रता दिवस की बेला पर सभी को बधाई दी 

Related Articles

Back to top button