adevertisment Adevertiisment banner

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, यहां देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

नई दिल्ली । पिछले सत्र में लगभग 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट आई है। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर कमोडिटी मार्केट में साफ तौर पर देखा जा रहा है।एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.52 फीसदी या 276 रुपये की गिरावट के साथ 52,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी वायदा 0.68 फीसदी या 475 रुपये की गिरावट के साथ 69,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। वहीं, रुपया 38 पैसे 76.24 ऊपर खुला है।खबर लिखे जाने तक सोना 174 गिरकर 52571 रुपये प्रति ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 135 रुपये 59440 प्रति किलो ग्राम पर थी। पिछले एक महीने में सोने का हाजिर भाव 1,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला है, जबकि चांदी की कीमत 3,700 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक बढ़ी है। विश्लेषक कमोडिटी सीनियर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सोने की कीमतों में गिरावट के साथ COMEX स्पॉट सोना समर्थन 1,950 डॉलर और प्रतिरोध 2,000 डॉलर प्रति औंस पर होगा।

Related Articles

Back to top button