adevertisment Adevertiisment banner

35 लाख की चोरी का खुलासा, हाईटेक चोर गिरफ्तार

राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले साईं मंदिर में हुई 35 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरों के इस हाईटेक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गूगल मैप के जरिए अपना टारगेट खोजता था और इसी से रेकी भी करता था।

विकास नगर पुलिस ने इनके पास से साईं मंदिर से चुराए गए 15 किलो चांदी का एक छत्रए चांदी के दो शेरए चरण पादुकाए सोने की चेनए चार पहिया कार और अवैध तमंचा बरामद किया है। घटना की जानकारी देते हुए एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह गिरोह मूलरूप से उत्तराखण्ड का है। गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया है कि इन लोगों ने गूगल मैप और फेसबुक के माध्यम से साईं मंदिर के बारे में सारी जानकारी हासिल की। पिछले सप्ताह इस गिरोह के चार सदस्य कार से लखनऊ पहुंचे और करीब पांच मिनट के अंदर 35 लाख के जेवर आदि चोरी करके फरार हो गए।

घटना के बाद से ही विकास नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। चार चोरों में से एक चोर 5000 का इनामी भी है। मंदिर से चोरी हुए 35 लाख के जेवर आदि में से करीब 4 लाख का सामान बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button