adevertisment Adevertiisment banner

उत्तर प्रदेश 40 आईएएस अफसरों के तबादला! कई डीएम भी बदले गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े स्तर पर परिवर्तन की खबरें सामने आ रही है। एक तरफ जहां बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं वहीं इसकी औपचारिक पुष्टि भी नहीं हो पा रही है। सूत्रों का दावा है कि देर रात हुए आईएएस अफसरों के तबादले दूसरे दिन तक जारी रहे जिनमें बड़े पैमाने पर जिलाधिकारी कमिश्नर और विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए।

सूत्रों के मुताबिक इस तबादला एक्सप्रेस में मुख्य रूप से हेकाली झिमोमी प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार, अनीता मेश्राम मुख्य स्टाफ़ अफसर मुख्य सचिव, रणवीर प्रसाद सचिव राजस्व विभाग, शमीम अहमद सचिव उच्च शिक्षा विभाग, वीरेंद्र कुमार सिंह एमडी पीसीडीएफ बनाए गए। कुमार प्रशांत विशेष सचिव गृह, शेषमणि पांडेय विशेष सचिव हथकरघा, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव एआईजी स्टाम्प विभाग, कृष्ण कुमार विशेष सचिव एपीसी शाखा, देवेंद्र सिंह कुशवाहा विशेष सचिव एपीसी शाखा, राजेंद्र पेंसिया वीसी आगरा प्राधिकरण, अरुणा मौली सीडीओ फर्रुखाबाद, विपिन जैन जेएमडी जल निगम, बी चंद्रकला विशेष सचिव एपीसी शाखा, पूजा पांडेय विशेष सचिव दिव्यांग कल्याण, राधेश्याम विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग, केके गुप्ता संयुक्त आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग, अमन देव दुली एसीईओ नोएडा, रिया केजरीवाल सीडीओ बलरामपुर, अनुज मलिक सीडीओ कुशीनगर, राजा गणपति निदेशक स्वास्थ्य विभाग, प्रेरणा सिंह सीडीओ इटावा, प्रथमेश कुमार विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाए गए।

वहीं अनीता यादव सीडीओ अयोध्या, आशीष कुमार नगर आयुक्त गोरखपुर, अंजनी कुमार सिंह निदेशक मंडी परिषद, राम सहाय यादव विशेष सचिव एपीसी शाखा, आंजनेय कुमार सिंह कमिश्नर मुरादाबाद, सुरेंद्र सिंह कमिश्नर मेरठ, संजय गोयल कमिश्नर प्रयागराज, दीपा रंजन डीएम बदायूं, रविंद्र मंदार डीएम रामपुर, सौम्या अग्रवाल डीएम बस्ती, आर रमेश कुमार कमिश्नर बरेली, शुभ्रांत शुक्ला डीएम चित्रकूट, आशुतोष निरंजन डीएम देवरिया, जितेंद्र कुमार सिंह डीएम कानपुर देहात बने। वही, पंकज कुमार एमडी यूपीपीसीएल, अमित किशोर एमडी दक्षिणांचल विद्युत निगम, अनुनय झा नगर आयुक्त मथुरा बनाए गए। हालांकि इन सभी अधिकारियों को उनके स्थानांतरण की सूचना भेज दी गई है परंतु इसे मीडिया में जारी करने से नियुक्ति विभाग बचता दिखाई दिया है।

Related Articles

Back to top button