adevertisment Adevertiisment banner

शिवराज ने राहुल, कमलनाथ और दिग्विजय पर बोला हमला, जानें क्या कहा?

भोपाल, 3 अक्टूबर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की पूर्व मंत्री सुलोचना रावत के पुत्र समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर कांग्रेस नेताओं के बयानों के परिप्रेक्ष्य में आज वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपना ‘घर’ देखें। शिवराज ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में अलीराजपुर जिले की आदिवासी नेता श्रीमती रावत और उनके पुत्र विशाल रावत के भाजपा में औपचारिक प्रवेश के दौरान मीडिया से चर्चा में यह बात कही।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी कांग्रेस नेताओं काे आड़े हाथों लिया। शिवराज चौहान ने कहा कि वे रावत परिवार को वर्षों से जानते हैं और क्षेत्र में उन पर कोई उंगली नहीं उठाता है। लेकिन अब वे भाजपा में आ गयी हैं, तो कांग्रेस नेताओं को तकलीफ क्यों हो रही है। उन्होंने कहा, ‘कमलनाथ अपना घर देखते नहीं हो। वल्लभ भवन में कौन कौन दलाली खाता था, ये तो बता दो पहले।’

शिवराज चौहान ने कहा कि इधर ‘ये’ कांग्रेस को निपटाने में लगे हैं और केंद्र में श्री राहुल गांधी। पंजाब में अच्छी भली सरकार को संकट में ला दिया। छत्तीसगढ़ की स्थिति भी सबके सामने है। पहले कांग्रेस नेता ‘जी 23’ नेताओं से बात तो करें। फिर इधर उंगली उठाएं।
दरअसल श्रीमती रावत के भाजपा में प्रवेश पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऐसा करने वालों को ‘बिकाऊ’ कह दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट भी किया है।

शिवराज चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वास्थ्य के संबंध में कल उनके (श्री कमलनाथ) द्वारा मुख्यमंत्री को ‘रेस’ करने की चुनौती दिए जाने संबंधी बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वे रेस करने का काम कतई नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं कोई दुश्मन नहीं हूं, उनका।’
उन्होंने श्रीमती रावत और उनके पुत्र का भाजपा में हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले का विकास नहीं किया। जो भी विकास कार्य हुए भाजपा के शासनकाल में हुए। उन्होंने कहा कि इसी वजह से गरीब और आदिवासी भाजपा के साथ |

Related Articles

Back to top button