adevertisment Adevertiisment banner

यूपी: सलमान खुर्शीद प्रियंका गांधी को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा?

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी सलमान खुर्शीद ने बड़ा एलान किया है। आगामी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का चेहरा बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ब्राम्हणों की कोई कमी नहीं है। हमारे पास प्रमोद तिवारी और राजेश मिश्रा जैसे अनेक बड़े ब्राम्हण चेहरे हैं। कांग्रेस पार्टी के साथ में प्रदेश भर का ब्राम्हण समाज है। साथ ही उन्होंने कहा मेनोफेस्टो आम लोगों की बात रखी जाएगी।

जनता को ध्यान में रख कर तैयार किया गया मैनिफेस्टो

उन्होंने कहा कि हमने पूरे प्रदेश में घूमकर घोषणा पत्र तैयार किया गया। जनता के मन की बात पर कांग्रेस का मैनिफेस्टो बनाया गया है। यूपी प्रभारी, महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश से फीडबैक लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीए और एनआरसी को लेकर हमारा मत स्पष्ट है। जहां कानून का दुरुपयोग हुआ है वहां पर कानून का राज होगा। जो लोग चले गए हमें दुख है लेकिन हम लोग जिस राह चल रहे हैं हम उसी राह चलते रहेंगे।

चुनाव को लेकर तैयार कर रहीं रणनीति

बता दें कि बीते सोमवार को कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पार्टी की यूपी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने 1 महीने में दूसरी बार लखनऊ पहुँची थी। इसके बाद वह सीधे हजरतगंज स्थित कौल हाउस के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा मोना समेत तमाम कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ तमाम बैठकें कीं और चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। सूत्रों के अनुसार, इस बार कांग्रेस जल्द ही कुछ सीटों पर टिकट बंटवारे का ऐलान कर सकती है। वहीं प्रियंका गांधी भी अब हर हफ्ते यूपी में रहकर चुनाव से जुड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगी।

 

Related Articles

Back to top button