adevertisment Adevertiisment banner

यूपी: जमाखोरों के खिलाफ सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरसों के तेल व वनस्पति घी के मूल्यों में अचानक तेजी को देखते हुए जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। योगी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य तेलों के मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त को निर्देशित किया कि वे खाद्य एवं रसद विभाग और कृषि विभाग के साथ समीक्षा करें।

साथ ही, सभी मंडलायुक्त के साथ भी संवाद करें। उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज, लखनऊ के टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर से इस इंस्टीट्यूट की निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

योगी ने कहा कि पर्व एवं त्योहारों का समय शुरू हो चुका है। इसको देखते हुए सभी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए दुर्गा पूजा कमेटियों, धर्माचार्यों, किसान संगठनों और सिविल सोसाइटी के साथ संवाद बनाते हुए सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सतत बनायी रखी जाए।

Related Articles

Back to top button