adevertisment Adevertiisment banner

उन्नाव: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिजनों में कोहराम

उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर रविवार शाम सिरधरपुर गांव अंडरपास के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस उसे लेकर जिला अस्पताल जा रही थी कि रास्ते में पुत्र की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। पिता पुत्र की एक साथ मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया।

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम जुल्फिकारपुर अमौरा निवासी रामदयाल पुत्र रामदास का खेत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरधरपुर में भी है। रविवार शाम रामदयाल अपने पुत्र हरिनाम उर्फ मटरू के साथ खेती देखने ग्राम सिरधरपुर जा रहे थे। रास्ते में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर ग्राम सिरधरपुर के सामने अंडरपास के निकट विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि बाइक पर सवार पिता पुत्र दोनों सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हादसे में पिता रामदयाल 50 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र हरिनाम 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस घायल को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने हरिनाम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस हरिनाम को लेकर उन्नाव जा रही थी। तभी रास्ते में पुत्र ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता पुत्र दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। पिता पुत्र की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। हरिनाम अविवाहित था। उसके बड़े भाई अंकित का विवाह हो चुका है। जबकि बड़ी बहन अंजलि विवाहित है और छोटी बहन खुशबू 18 वर्ष का अभी विवाह होना है। सूचना पर अस्पताल पहुंची मां मीना अपने पति और पुत्र का एक साथ शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगी। वह विलाप कर रही थी कि अब जवान बेटी की शादी आखिर कौन

Related Articles

Back to top button