adevertisment Adevertiisment banner

उपभोक्ता परिषद कोयला संकट मामले में ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात, मिला ये आश्वासन

लखनऊ। कोयला संकट को देखते हुए राज्य उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर इस समस्या त्वरित निराकरण कराये जाने का मुद्दा उठाया। पूरे देश में कोयले का संकट जहा बिजली किलत का मुख्य कारन है और अभी भी प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती हो रही जो पॉवर हाउस बंद हो गए जल्द वह चालू हो और आगे जिन भी उत्पादन गृहो में 2 चार दिन का कोयला बचा है वह सुचारु चलते रहे को लेकर आज फिर उ.प्र.राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्री कांत शर्मा से बात की और प्रदेश के उपभोक्ताओ का कष्ट साझा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती की तरफ उनका ध्यान दिलाते हुए कोयला संकट दूर कराने की मांग उठाई ।

कोयले की किल्लत को लेकर ज्यादातर उत्पादन गृह कम क्षमता पर काम कर रहे है जिसकी वजह से पूरे देश में विद्युत आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है और जिलों में विद्युत कटौती हो रहीे है। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा नेउपभोक्ता परिषद् अध्यक्ष को अस्वाशन दिया की उपभोक्ता हित में सभी वह प्रयास जारी है जिससे स्थित सामान्य हो उन्होने कहा पावर कार्पोरेशन उत्पादन निगम के उच्चाधिकारियो को पूरी स्थित पर दिन रात कार्ययोजना के तहत स्थित सामान्य बनाये रखने का सतत निर्देश दिए जा रहे है।

केंद्र सरकार के संपर्क में रहकर कोयला संकट पर बहुत जल्द प्रभावी नियंत्रण प लिया जाएगा जिन उत्पादन गृहों में 2 चार दिन का कोयला बचा है अब उसे बंद नहीं करना पड़ेगा क्यों की कोयला पहुंच रहा है जो उत्पादन कोयले की कमी से बंद है उन्हे बहुत जल्द कोयला उपलब्ध कराकर चालू कराया जाएगा जिससे प्रदेश के उपभोक्ताओ को सुचारु विद्युत आपूर्ति निर्धारित शिडूल्ड के आधार पर किया जा सके । सभी कार्मिको अभियंताओ को पूर्व की भाँित उपभोक्ता सेवा में जुट जाने के निर्देश दिए गये है। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने एक बार फिर प्रदेश के ऊर्जामंत्री को बताया की पावर एक्सचेंज जो आपदा में अवसर तलाशने में लगे है और उनकी मुनाफाखोरी के चलते बिजली 9 रुपए से लेकर 21 रुपए में बिजली बेची जा रहीे है उस पर प्रतिबन्ध लगवाया जाय।

Related Articles

Back to top button