adevertisment Adevertiisment banner

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के अंतिम अरदास में शामिल होंगी प्रियंका, अलर्ट पर पुलिस

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास का आयोजन मंगलवार को किया जाना है। किसान मोर्चे के इस आह्वान के तहत खास तौर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सा में गुरुद्वारों में किसान इकट्ठे होकर अंतिम अरदास कर मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।

ताज़ा अपडेट की मानें तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मंगलवार को फिर लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। गांधी हिंसा पीड़ित परिवारों के यहां अंतिम अरदास में शामिल होंगी। वहीं, राकेत टिकैत समेत अन्य कुछ किसान नेताओं के भी लखीमपुर और यूपी के कुछ अन्य जिलों में पहुंचने की खबरें हैं। इस आयोजन के मद्देनज़र उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

कितने बड़े स्तर पर होगा कार्यक्रम

लखीमपुर तिकुनिया में अंतिम अरदास की तैयारियां करते हुए किसान बहुत बड़े क्षेत्र में पंडाल लगा रहे हैं। अंतिम अरदास के बाद अस्थि कलश कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में बेशुमार जत्थे सहित अन्य संगत के आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। राकेश टिकैत, गुरनाम चढूनी, जयंत चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम में शरीक होने की खबर है

. जयंत सिंह ने ट्वीट किया कि वह 12 अक्टूबर को मृतक किसानों की अरदास में लखीमपुर पहुंचेंगे। वहीं, राकेश टिकैत ने बताया कि 18 को ट्रेन रोको कार्यक्रम होगा। इससे पहले शहीद किसानों का कलश पूरे भारत में घुमाया जाएगा और 26 तारीख को बड़ी पंचायत लखनऊ में होगी।

Related Articles

Back to top button