adevertisment Adevertiisment banner

रायबरेलीः सफाई कर्मी ने चिकित्सा अधीक्षक पर मारपीट का लगाया आरोप

रायबरेली। रोहनिया सीएचसी में तैनात सफाई कर्मी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि अधीक्षक द्वारा उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। वहीं अधीक्षक ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। शिवचरन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार की सुबह वह ड्यूटी पर गया था।

तभी अस्पताल में सफाई का बहाना बनाकर सीएचसी अधीक्षक ने स्वयं तथा उसकी पत्नी को गालियां देने लगे। कारण पूछने पर अधीक्षक ने डंडा उठा लिया और सफाई कर्मी दंपति को मारने दौड़े। किसी तरह वह जान बचाकर ऊंचाहार स्थित आवास भाग आया। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर स्थानांतरण की मांग की है।

इस बावत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम ने बताया कि सफाई कर्मी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। सफाई कर्मी महीने में दो दिन ड्यूटी पर आता है। कारण पूछने पर नशे की हालत में उल्टी सीधी बात करता है। वह यहां से अपना स्थानांतरण कराना चाहता है। इसलिए मुझपर झूठे आरोप लगा रहा है।

Related Articles

Back to top button