adevertisment Adevertiisment banner

भारत की विश्व कप टीम में अक्षर पटेल की जगह शार्दुल ठाकुर

मुम्बई। संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम ने एक बदलाव किया गया है और अब शार्दुल ठाकुर को रिज़र्व खिलाड़ियों वाली फ़ेहरिस्त से मुख्य दल में शामिल कर लिया गया है जबकि पहले 15 सदस्यीय दल में शामिल अक्षर पटेल को अब रिज़र्व खिलाड़ियों में रखा गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि भारतीय चयनकर्ताओं की बैठक के बाद ये फ़ैसला लिया गया है कि शार्दुल को अब मुख्य दल में शामिल कर लिया गया है जबकि अक्षर पटेल अब स्टैंड बाई खिलाड़ियों के साथ होंगे जिसमें श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर भी मौजूद हैं।

भारत अपने टी-20 विश्वकप के अभियान का आग़ाज़ पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 24 अक्तूबर को करेगा, जबकि 18 अक्तूबर को भारत अपना पहला वॉर्म अप मैच ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेलेगा और 20 अक्तूबर को दूसरे वॉर्म अप मैच में दक्षिण अफ़्रीका से भिड़ेगा।

टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय दल: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

रिज़र्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल

इनके अलावा भारतीय टीम की तैयारियों के लिए जिन खिलाड़ियों को दुबई में भारतीय टीम के बायो-बबल में साथ रखा गया है, वे आवेश ख़ान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमन मेरीवाला, वेंकटेश अय्यर, कर्ण शर्मा, शहबाज़ अहमद और कृष्णप्पा गौतम हैं।

Related Articles

Back to top button