adevertisment Adevertiisment banner

नॉर्वे में एक व्यक्ति ने दुकान पर किया तीर धनुष से हमला, पांच की मौत

कोपेनहेग। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से लगभग 82 किलोमीटर दूर कोंग्सबर्ग में एक व्यक्ति ने धनुष-तीर से कई हमले किये जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार रात बताया कि बताया कि घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रमुख ओविंद आस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 18:13 बजे यह सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने धनुष और तीर से लोगों पर हमले किये हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को स्थानीय समयानुसार करीब 18:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति ने परचून की दुकान के पास लोगों पर तीर कमान से हमला किया। पुलिस ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्ध को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रमुख ओएविंद आस ने बताया, “व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। अब तक हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक इस व्यक्ति ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया। कई लोग घायल हैं और कई लोगों की मौत हो गई है।” प्रभावित इलाके का दायरा काफी बड़ा बताया गया है। यह वारदात शहर के केंद्र में हुई।

वहीं पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है और उसका आतंकवाद से संबंध होने पर भी टिप्पणी नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि और जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। नॉर्वे की कार्यवाहक प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग ने इस घटना को वीभत्स करार दिया जबकि प्रधानमंत्री बनने जा रहे जोनास स्टोएरे ने इसे ‘क्रूर और नृशंस’ बताया। घायलों में पुलिस अफसर भी नॉर्वे के मीडिया ने लिखा है कि हिंसा के डर से शहर के कई इलाकों को खाली करा लिया गया था। घटना स्थल पर दर्जनों हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस पहुंची थीं। घायलों को आईसीयू में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button