adevertisment Adevertiisment banner

छत्तीसगढ़ हादसे पर योगी के मंत्री ने भूपेश सरकार बोला हमला, लगाया ये गंभीर आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक धार्मिक जुलूस के दौरान एक कार द्वारा अनेक लोगों को कुचल कर मार देने की घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दोषी चालक की तुरंत गिरफ़्तारी और मृतकों और घायलों के लिए सहायता की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस के भाई-बहन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया है कि वे अपने मुख्यमंत्री के साथ वहां कब पहुँच रहें हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक भीषण हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे कुछ लोगों को एक कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में एक की मौत और 16 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद भीड़ ने पीछा कर कार को रोका और चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद भीड़ ने कार में आग भी लगा दी। बताया जा रहा है कि कार में बड़ी मात्रा में गांजा भरा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जेम्स मिंज ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को कुचल दिया। एक शव को अस्पताल लाया गया है और 16 अन्य को भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों का एक्स-रे करवाने पर फ्रेक्चर होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद दोनों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button