adevertisment Adevertiisment banner

मंजीत हत्याकाण्ड: मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, पिस्टल व स्कार्पियो बरामद

अयोध्या। आखिरकार मंजीत हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी भी 10 आरोपियों की तलाश है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस व स्कार्पियो कार बरामद की है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े 7 बजे के करीब देवकाली ओवरब्रिज से अभियुक्त सुधाकर सिंह (26) व मुख्य आरोपी दिवाकर सिंह उर्फ शनि (23) निवासी आनन्द बाग कनीगंज थाना कोतवाली अयोध्या, उपेन्द्र सिंह (27) देवगढ़ थाना महराजगंज, अयोध्या, रितेश सिंह उर्फ रितिक सिंह (20) ब्रम्हरौली थाना दोस्तपुर, सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कारतूस से लोड एक पिस्टल व घटना मे प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो यूपी 42 बीएफ 3848 की बरामदगी की गयी है। एसएसपी ने बताया कि देवकाली पर रेस्टोरेंट चलाने वाला शनि बुधवार को अपने कर्मी को कोरखाना नील गोदाम में उसके घर छोड़कर लौट रहा था। तभी रास्ते मे वाहन खड़े रहने के कारण उसका विवाद हो गया। वह होटल गया और वहां से अन्य आरोपियों के साथ आकर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमे मनजीत यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चियां घायल हो गई थीं, जिनका उपचार लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है। एसएसपी के मुताबिक अब तक 6 लग्जरी वाहन कब्जे में लिए गए हैं। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button