adevertisment Adevertiisment banner

कुशीनगर: मूर्ति विसर्जन जुलूस में चल रहे लोगों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौंदा

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे लोगों के जुलूस में तेज रफ्तार कार घुस गई। जिसमें लगभग 6 लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोग की हालत गम्भीर बताई जा रही है। दुर्घटना के वक्त विसर्जन करने जा रहे जुलूस के साथ कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जिसके कारण भीड़ ने कार चालक को कार से निकाल बुरी तरह पीटने लगी। जिसकी वजह से कार चालक की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीगंज बाजार में शनिवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मूर्ति विसर्जन के जुलूस में एक तेज रफ्तार कार पीछे से गई और कई लोगों को कुचल दिया। बता दें कि रामकोला थानाक्षेत्र के लाला छपरा गांव से मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाला था।

जुलूस अभी लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर ही था तभी जिले के नामचीन डॉक्टरों में शामिल डॉक्टर आदित्य पाण्डेय की तेज रफ्तार कार जुलूस में चल रहे लोगों को पीछे से कुचल दिया जिसमें लालाछपरा निवासी  20 वर्षीय दीपक पुत्र श्रवण, 17 वर्षीय सन्तोष पुत्र बुद्धिराम, 30 वर्षीय दीपक पुत्र रामलक्षन को कुचल दिया। जिससे ये गम्भीर रूप से घायल हो गए।

इस दौरान कुछ और लोगों को हल्की चोट आई हैं। वहीं दर्जनों लोगो ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। आनन-फानन में तीनों घायलों को लोगों की मदद से रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button