adevertisment Adevertiisment banner

रायबरेली: आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली। आटा लेने गई किशोरी के साथ पड़ोस के गांव के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गंभीर हालत में किशोरी को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम को आटा चक्की पर गेंहू पिसाने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। वहीं रविवार को जिला अस्पताल से किशोरी के साथ दुष्कर्म की जानकारी दी गई तो परिवार के होश उड़ गए।

आनन-फानन समी जिला अस्पताल पहुंचे। बताते हैं कि किशोरी के साथ गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। इसकी जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अरोपी युवक साहुल पाल को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि सीओ और इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button