adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या: नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में राम मंदिर निर्माण को लेकर हुआ मंथन

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण की प्रगति और निर्माण संबंधी भावी योजनाओं पर मंथन के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र तीन दिवसीय प्रवास पर अयोध्या में हैं। सोमवार को उन्होंने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया फिर देर शाम मंदिर निर्माण समिति की सर्किट हाउस में बैठक ली। हालांकि समिति के सदस्यों ने मीडिया से कोई भी औपचारिक बात नहीं की। मंगलवार को भी समिति की बैठक होनी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक के बाद मंदिर निर्माण पर कोई बड़ा डेवलपमेंट हो सकता है।

तीन दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने सोमवार देर शाम को सर्किट हाउस में समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष अनिल मिश्रा व कुछ अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में टाटा और एलएनटी के एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया था। देर शाम तक चली बैठक में राम मंदिर निर्माण प्रगति व भावी कार्य योजनाओं पर घंटों मंथन हुआ। बताते हैं कि अभी मंगलवार को भी समिति की बैठक होगी। मालूम हो कि मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र लगभग हर महीने दो से तीन दिन के अयोध्या प्रवास पर रहते हैं और यहां बैठकें करते हैं। माना जा रहा है कि मंदिर निर्माण प्रगति के बारे में वह अपनी रिपोर्ट पीएमओ को देते हैं।

Related Articles

Back to top button