adevertisment Adevertiisment banner

बॉलीवुड : आर्यन खान को आर्थर रोड जेल के स्पेशल सेल में किया गया शिफ्ट

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार सुबह आर्थर रोड जेल के स्पेशल सेल में शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि एनडीपीएस की एक विशेष अदालत ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें स्पेशल सेल में शिफ्ट किया गया है। आर्यन खान पर एक क्रूज में हुई रेव पार्टी में कथित तौर पर नशीले पदार्थों का सेवन करने का आरोप है।

आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन के वकीलों ने एनडीपीएस की विशेष अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए मुंबई हाईकोर्ट में अपील दायर की है। आर्यन इससे पहले जेल के सामान्य बैरक में कैद थे, हालांकि अब उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें एक विशेष बैरक में ले जाया गया है, जहां अधिकारी उनकी निगरानी कर रहे हैं। इस बीच, शाहरुख खान के अपने बेटे से मिलने के लिए जेल जाने की खबर फैलने के बाद जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button