adevertisment Adevertiisment banner

बॉलीवुड : रकुल प्रीत सिंह ने शुरू की फिल्म छतरीवाली की शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म छतरीवाली की शूटिंग शुरू कर दी है। रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म छतरीवाली की शूटिंग शुरू कर दी है। रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी सूचना दी है। रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो और वीडियो साझा किया हैं, जिसमे वह फिल्म की यूनिट के साथ पारंपरिक लिबास में सजी-धजी नजर आ रही हैं। एक फोटो पर रकुल ने लिखा, और यह शुरू हो रहा है। टीम छतरी।एक वीडियो में रकुल सेट पर लक्ष्मी पूजा करते हुए नजर आ रही हैं।

फिल्म छतरीवाली का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रकुल कॉन्डम टेस्टर का किरदार निभा रही हैं। छतरीवाली एक सामाजिक व्यंग्य प्रधान फिल्म है। एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक देओस्कर ने कहा था- इस फिल्म का उद्देश्य कॉन्डम को लेकर शर्म को खत्म करना है। निर्देशक ने बताया कि रकुल फिल्म के बारे में सुनकर काफी उत्साहित हो गयी थीं।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि रकुल से पहले इस किरदार के लिए सारा अली खान और अनन्या पांडे को भी एप्रोच किया गया था, मगर दोनों ने रोल ठुकरा दिया था। इसके बाद फिल्म रकुल की झोली में आ गयी थी। छतरीवाली को आयुष्मान खुराना मार्का कॉमेडी बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button