adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: पुलिस का खुलासा, लूट के इरादे से हुई थी युवक की हत्या

लखनऊ। मलिहाबाद माल लूट के इरादे से युवक की गई हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घण्टे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूट की मोटरसाइकिल और सेल फोन को बरामद कर लिया है। बीते गुरुवार की रात बहन के घर जा रहे युवक की रास्ते मे सिर कुचल कर हत्या कर उसकी नीले रंग की अपाचे बाइक व सेल फोन लूटकर बदमाश फरार हो गये थे।

शुक्रवार को शव मिलने पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त करायी। जिसकी पहचान काकोरी थाना क्षेत्र के जिल्हापुर गांव निवासी राहुल (23) के रूप में हुयी थी। मृतक के बड़े भाई बौद्धिष्ट कुमार उर्फ रिंकू ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि लूट तथा हत्या के खुलासे के लिए जुटे थाना प्रभारी रवींद्र कुमार उनकी टीम ने रविवार को देवरी भारत गांव के मोड़ के पास इटौंजा रोड पर नीले रंग की अपाचे से जाते एक युवक को देख पीछा कर दबोच लिया।

कड़ाई से पूंछतांछ करने पर उसने अपना नाम पता गौरैया माल निवासी उन्नीस वर्षीय भगवानदीन पुत्र सुंदर बताया। पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने लूट के इरादे से हत्या का अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button