adevertisment Adevertiisment banner

प्रदेश की जयराम सरकार की उल्टी गिनती शुरू, कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी : विधायक विक्रमादित्‍य सिंह

शिमला। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा प्रदेश में उपचुनाव के बाद सरकार की आंख और कान खुलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और अगले साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पंचायत मझिवार के सरैल में स्थानीय मेले में विक्रमादित्य सिंह ने कहा आपसी मेलजोल के लिए इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह सदैव समर्पित रहे हैं। उपचुनाव परिणाम से साफ है कि प्रदेश में लोग भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी चिंता की बात है। सरकार ने किसी भी वर्ग के लिए कोई भी राहत नहीं दी है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के संघर्ष के बाद मजबूरी में कृषि कानून वापस लेने का निर्णय लिया है। यह जीत किसानों की है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत मझिवड के लोगों की मांग पर घडकान से शडोह सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने की घोषणा की। शाली माता मंदिर में सराय भवन के लिए लगभग तीन लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए। ग्राम सरेल में सामुदायिक भवन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य रीना कुमारी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष प्रकाश कमल, स्थानीय पंचायत के प्रधान मनोज वर्मा, उपप्रधान जितेंद्र ठाकुर, कुंता शर्मा, आशा शर्मा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button