adevertisment Adevertiisment banner

जिन्ना के रास्ते पर चल रहे हैं अखिलेश : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम के नेता असरुद्दीन ओवैसी और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की राह पर चलकर एक बार फिर भारत को खंडित करना चाहते है। स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिये गये लक्ष्य 300 प्लस को मिशन 2022 मे पूरा करने के लिये बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन से जुटे है। जो जनकल्याण के कार्य अधूरे रह गये है उन्हें 2022 के बाद पुनः भाजपा सरकार के कार्यकाल मे अवश्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

इस वजह से ही अखिलेश यादव ने जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से की। उन्होंने कहा कि सपा के राज में दलितों और पिछड़ों का अपमान हुआ है। इस मौके पर उन्होंने जिले की चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि बिना भ्रष्टाचार के अखिलेश सरकार में नियुक्ति नहीं हुई। हिंदुस्तान के मुसलमान और हिंदू अब उत्तर प्रदेश में विकास चाहते हैं। अब कोई अखिलेश के चक्कर में नहीं फंसेगा। इन लोगों ने बहुत शोषण किया है।

कहा, कि बीजेपी के 4.5 वर्ष के शासन में जनता ने काफी सुकून महसूस किया है। पिछली सरकारों में तो रोज बम गिरते थे। आज बड़े-बड़े गुंडे-माफिया जेल में हैं। वे बाहर ही नहीं निकलना चाहते हैं। आज उत्तर प्रदेश में शांति है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कहा कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 350 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने वादा किया कि दोबारा बीजेपी की सरकार बनने के बाद जो गरीब और वंचित हैं, उनको पक्के मकान, शौचालय, आयुष्मान कार्ड आदि बनवाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button