adevertisment Adevertiisment banner

रायबरेली : जायस-सलोन मार्ग पर महिला का शव बरामद

 उत्तर प्रदेश में रायबरेली के डीह इलाके में आज जायस-सलोन मार्ग पर एक महिला का शव मिला है।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीह क्षेत्र में चौकी परसदेपुर में जायस-सलोन मार्ग पर नसीराबाद सीमा पर एक महिला का शव मिला,जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना है।


उन्होंने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button