adevertisment Adevertiisment banner

बजट में विदेश जाने वालों के लिए बड़ा ऐलान, अब मिलेंगे चिप वाले पासपोर्ट

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अपना चौथा बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा, पासपोर्ट सेवा केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा और वहां पर नई तकनीक आधारित पासपोर्ट सेवाओं को मुहैया कराने के लिए एलोकेशन किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला ने बजट पेश करते हुए 2 नई बातें जो कहीं, वो हैं- चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे और डाकघर में एटीएम लगाए जाएंगे। सीतारमण ने कहा कि, ई-पासपोर्ट में एम्बेडेड चिप्स और फ्यूचरिस्टिक तकनीक का उपयोग करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, ई-पासपोर्ट में अधिक सुरक्षा विशेषताएं होंगी और इसमें रेडियो-फ्रीक्वेंसी पहचान और बायोमेट्रिक्स का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, ये पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप होंगे।बताया जा रहा है कि, पासपोर्ट जैकेट में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप होगी जिस पर सुरक्षा संबंधी डेटा एन्कोडेड होगा। ये पासपोर्ट वर्तमान में पुस्तिकाओं में जारी किए जाते हैं। ई-पासपोर्ट से विश्व स्तर पर आव्रजन पदों के माध्यम से सुगम मार्ग की सुविधा की उम्मीद है और यह बायोमेट्रिक डेटा पर टिका होने के कारण ज्यादा सिक्योर भी होगा।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

Related Articles

Back to top button