adevertisment Adevertiisment banner

एलपीजी सिलेंडर फिर हो गया महंगा, तेल कंपनियों ने की 105 रुपये की बढ़ोतरी

नई दिल्‍ली । एलपीजी सिलेंडर के दाम और बढ़ गए हैं। 1 मार्च से दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ मंगलवार से दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,012 रुपये हो गई है। 5 किलो के सिलेंडर की कीमत में भी 27 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में 5 किलो के सिलेंडर की कीमत 569 रुपये होगी। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत की हर महीने समीक्षा की जाती है। इससे पहले तेल विपणन कंपनियों ने 1 फरवरी को 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की थी।


राज्‍यों में कितने बढ़े दाम
अब कोलकाता में एक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 108 रुपये बढ़कर 2,089 रुपये हो गई। वहीं मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के साथ 1,962 रुपये हो गई है। जबकि Chennai में यह 2,185.5 रुपये है।
रसोई गैस की कीमतों में 5 गुना बढ़ोतरी
कमर्शियल गैस की कीमतों में 5 महीनों में 5 गुना बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले 1 नवंबर और 15 अक्टूबर को बढ़ोतरी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार, घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, जिनका वजन 14.2 किलोग्राम, 5 किलोग्राम, 10 किलोग्राम मिश्रित या 5 किलोग्राम मिश्रित सिलेंडर था।
अप्रैल से बढ़ेंगे दाम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल 2022 से रसोई गैस की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हो सकती है। रसोई गैस सिलेंडर के अलावा कम्‍प्रेस्‍ड नेचुरल गैस , पाइप्‍ड नेचुरल गैस और यहां तक ​​कि बिजली की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है।सीएनजी , बिजली और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि से परिवहन लागत और परिचालन खर्च भी बढ़ जाएगा।

Related Articles

Back to top button